आयुर्विज्ञान विवि में लापरवाही और गलत व्यवहार के चलते एक युवती की जान देने का मामला प्रकाश में आया है। चार दिन पहले आयुर्विज्ञान विवि में उपचार के दाैरान दम तोड़ने वाली युवती का यह वीडियो बताया जा रहा है। युवती वीडियो में स्टाफ की एक मैडम और भैया पर गलत व्यवहार व लापरवाही का आरोप लगा रही है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद आयुर्विज्ञान विवि ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

बताते हैं कि एक नाहिद (19) निवासी मोहल्ला फक्कड़पुरा (इमली के पास) युवती तीन अप्रैल को विश्वविद्यालय में भर्ती कराई गई थी। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी और उसने पांच अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। युवती की मौत से पहले का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अस्पताल में भर्ती के दौरान स्टाफ की एक मेडम और भैया ओर से अव्यवहार करने का आरोप लगा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। इस समिति का अध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर हेमकली को बनाया गया है। कमेटी में उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ कुमार, मुख्य नर्सिंग अधिकारी लवली जेस को भी रखा गयाा है।


वीडियो का संज्ञान लेकर जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच समिति जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – प्रो. डॉ. सोमेंद्र पाल, प्रवक्ता आयुर्विज्ञान विवि




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें