Accountant arrested for taking bribe of three thousand rupees, had asked for bribe in the name of giving inher

आरोपी लेखपाल प्रवेश तिवारी और थाना में मौजूद नायब तहसीलदार व अन्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इटावा जिले में पुश्तैनी जमीन की वरासत चढ़वाने के नाम पर तीन हजार रुपये लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महावीर सिंह निवासी यशोदा नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी ने 15 दिन पहले कानपुर की एंटी करप्शन टीम को एक लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

इसमें बताया था कि उनकी बढ़पुरा क्षेत्र के पछायगांव में पुश्तैनी जमीन है। उसे वह वरासत में चढ़वाने के लिए सदर तहसील में कई दिनों से चक्कर लगा रहे थे। संबंधित लेखपाल इसके लिए उनसे रिश्वत मांग रहा था। शिकायत पर एंटी करप्शन की ओर से से नौ सदस्यीय टीम गठित की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें