दस दिन पहले एक महिला से दो तोला की जंजीर लूटने वाले लुटेरों से लखना झाल पुल के पास बकेवर लवेदी थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों लुटेरों के पैरों में गोली लगी है। दोनों सगे भाई हैं। 10 दिन पहले लखना चकरनगर मार्ग पर पति के साथ बाइक पर जा रही एक महिला के साथ लाल पुल के पास बाइक सवार लुटरों ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।


Trending Videos



मुखबिर की सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक, थानाध्यक्ष लवेदी प्रीती सेंगर व क्राइम ब्रान्च की बाइक सवार लुटेरों से सोमवार सुबह लखना नहर झाल पुल के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में लुटेरों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लुटरों पर फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों लुटरों को दबोच लिया। घायल लुटेरों को लेकर पुलिस महेवा अस्पताल पहुंची जहां उनका उपचार किया गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लुटेरे बिना नम्बर की काली अपाचे पर सवार थे। दोनों लुटेरों के पास 315 बोर के तमंचे थे, जिससे उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। मुठभेड़ सुबह सोमवार को करीब 6:30 बजे हुई। पुलिस की गोली से घायल राघवेंद्र शुक्ला, विश्वास शुक्ला पुत्र लालजी शुक्ला निवासी आवास विकास नौबस्ता कानपुर के हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *