लखना मार्ग पर रविवार रात बकेवर की ओर से तेज गति से आ रही वन विभाग की कार ने नगला बनी के समीप हनुमान मंदिर के पास लखना की ओर से आ रहे दो ऑटो रिक्शाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वन विभाग की गाड़ी बकेवर से लखना की ओर जा रही थी। नगला बनी के पास पहुंचने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, जिसमें पांडरी बाबा की पूजा करके लौट रहे यात्री सवार थे। इस टक्कर के बाद अनियंत्रित गाड़ी आगे बढ़कर दूसरे ऑटो रिक्शा से भी जा भिड़ी। जिसके बाद दूसरा ऑटो रिक्शा पलट गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वालों में आशुतोष मिश्रा, उनकी पत्नी शालिनी, अर्चना, विजयलक्ष्मी निवासी अजीतमल औरैया, रोहित लखना पुराना पुल, जगत सिंह निवासी ककरैया, सनी निवासी ग्राम मड़ौली और रामकिशन निवासी ग्राम करौंधी थाना बकेवर शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में आरिफ निवासी आजादनगर, बकेवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। अस्पताल में घायल लोगों के उपचार की जिम्मेदारी इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. रविंद्र साहू ने संभाली। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के संबंध में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *