इटावा जिले में एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने अमेठी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में पांच जनवरी को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह लखनऊ में नौकरी करती थी।

Trending Videos


इस दौरान उसकी मुलाकात वर्ष 2023 में रंजीत यादव निवासी अमेठी से हुई थी। बताया कि आरोपी उसके ऑफिस में लोन की जानकारी करने आया था और उसी के बहाने उसका उसका नंबर ले लिया था। इसके बाद उसने युवती से बात करनी शुरू कर दी और दोस्ती कर ली। आरोप है कि रंजीत ने बेहतर नौकरी का लालच देकर पीड़िता की पुरानी नौकरी छुड़वा दी।  इसके बाद, उसने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से अश्लील वीडियो व तस्वीरें भी बना लीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *