भवानीपुरा गांव में बुधवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। कमरे में सो दो साल की नेत्रहीन बालिका की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। गांव भवानीपुरान निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि वह सुबह बाबरपुर जनपद औरैया में एक गैस एजेंसी पर काम करते हैं। बुधवार सुबह वह रोज की तरह काम पर चले गए थे। उनकी पत्नी अंशू छत पर उपले बना रही थीं।

Trending Videos



उनकी दो वर्षीय नेत्रहीन बेटी सान्या नीचे कमरे में बिस्तर पर लेटी थी। तभी सुबह करीब आठ बजे बिजली के शॉर्टसर्किट से कमरे आग लग गई। जब थोड़ी देर बाद पत्नी नीचे आईं तो कमरे से उठ रहीं लपटें देखकर चिल्लाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन लेकिन तब तक सान्या की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक और चौकी इंचार्ज महेवा निर्मल चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम को भी बुलवाकर साक्ष्य एकत्र कराए। आदित्य कुमार के ही संतान नेत्रहीन बेटी थी। सूचना पर तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार और लेखपाल राहुल गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एसओ ने बताया कि जांच में प्राथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *