Dead body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances, inspector accused of tortu

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी रकुइया नहर पुल के आगे राइन गांव को जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर प्रताड़ित करने आरोप लगाकर हंगामा किया।

साथ ही, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास किया, जिसका परिजनों नें विरोध कर घंटे तक हंगामा किया।

एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदोई के गांव मानिकपुर निवासी संतोष यादव का बेटा आशीष (18) उर्फ छोटू का बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे शव नहर की पटरी के किनारे एक पेड़ पर शव लटकता हुआ पाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें