{“_id”:”69aa74e18b26889a4e0614a9″,”slug”:”etawah-farmer-dies-after-falling-from-stairs-alleges-lack-of-oxygen-family-vandalizes-emergency-room-2026-03-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah: सीढ़ियों से गिरे किसान की मौत, ऑक्सीजन ने मिलने का आरोप, परिजनों ने इमरजेंसी में की तोड़फोड़, जांच शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Etawah News: इटावा जिला अस्पताल में सराय दयानत निवासी किसान की मौत के बाद परिजनों ने ऑक्सीजन न मिलने का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक जमकर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन और पैनल से पोस्टमार्टम की मांग के बाद मामला शांत हुआ।
इटावा जिला अस्पताल में भारी हंगामा – फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में सिविल लाइन क्षेत्र के सराय दयानत में गुरुवार को एक किसान घर में ही सीढि़यों से गिर पड़ा। परिजन उसे रात को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्टाफकर्मियों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने और जिम्मेदार डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
सिविल लाइन क्षेत्र के सराय दयानत निवासी दिनेश पाल (45) अपने घर के अंदर सीढ़ियों से गिर गए थे। परिजन उन्हें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार रात करीब आठ बजे परिजन उन्हें घायल हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों और स्टाफ ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। दिनेश पाल की मौत के बाद तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा।