Etawah News: भरथना में शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित कार चार दुकानों को तोड़कर घर में घुस गई, जिसमें कार सवार एक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।


Etawah Accident out of control car rammed into shops and then crashed into house one died and  four injured

अनियंत्रित कार ने दुकानों को रौंदते हुए घर में मारी टक्कर
– फोटो : amar ujala



विस्तार


इटावा जिले में  बिधूना से इटावा की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने शुक्रवार को कस्बा भरथना में मंदिर दान सहाय के पास भीषण सड़क हादसा कर दिया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चार दुकानों को तोड़ती हुई, एक घर में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे इस दुर्घटना में कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *