इटावा जिले में बकेवर-भरथना मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। 112 पुलिस की कार से तीनों घायलों को उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया।
जिला अस्पताल ले जाते समय घायल पति ने दम तोड़ दिया। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना निवासी दयाशंकर (52), पत्नी सुहागवती (50), एक अन्य पड़ोसी भगवानदास के साथ अपनी मोपेड से बुधवार रात करीब आठ बजे औरैया से अपनी ससुराल से गांव पिलखर जा रहे थे।
