इटावा जिले के जसवंतनगर में नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मथुरा के बरसाना से जालौन जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर मलाजनी स्थित डीएफसीसी रेलवे ओवरब्रिज के पास पलट गई।
इस हादसे में बस सवार करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह कोहरा इतना घना था कि दृश्यता बेहद कम थी।
