भरथना थाना क्षेत्र के गांव निनावा के सामने इटावा कन्नौज हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। जिससे कार में सवार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला के देवर की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है जब थाना वैदपुरा के गांव नगला गडरियन निवासी आकाश उर्फ शीलू पुत्र मनोज कुमार भरथना क्षेत्र के गांव नगला सुखलाल, भोली स्थित अपनी ससुराल से होली का त्यौहार मनाने के बाद अपने छोटे भाई विकास, पत्नी प्रांशी तथा छोटे साले अभिषेक व कार चालक अभिषेक पाल समेत अपने गांव नगला गडरियन जा रहे थे। जैसे ही कार इटावा कन्नौज हाईवे स्थित निनावा गांव के समीप पहुंची तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टकरा खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए।
