Etawah Accident, bus lost control and overturned in Khandi, was taking Lagun to Agra, 24 seriously injured

etawah accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इटावा जिले में लगुन लेकर भिंड से वाह जरौरी (आगरा) जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर वाह-उदी रोड पर गांव मदायन मोड़ के पास खंदी में पलट गई। हादसे में करीब 24 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव मदायन मोड़ के पास सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली का कट लगने से स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। इससे चीख-पुकार मच गई। बस में लगभग 90 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर बढ़पुरा थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे में मामूली रूप से घायल लोगों को सीएचसी और गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक भाग गए। यात्रियों ने बताया कि वह भिंड से लगुन लेकर वाह जरौरी जा रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *