Etawah: After a quarrel with his mother, son hanged himself to death

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कोई भी काम न करने पर मां की बेटे से कहासुनी हो गई। बेटे से नाराज होकर मां अपने मायके चली गई। दो दिन बाद बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिरारी गांव निवासी नेकराम (35) पुत्र तुलाराम ने घर के बरामदे में छत में लगे कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर जमीन पर कूलर रखकर उसके ऊपर चढ़कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

Trending Videos

बुधवार सुबह साढ़े छह बजे भतीजा विकास जब दादी के पेंशन के कागजात लेने के लिए चाचा के घर गया तब उसने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तकर अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर भतीजे ने रोशनदान से झांककर देखा तो चाचा फंदे पर लटके हुए थे। भतीजे ने चाचा को फंदे पर लटका देख चीखपुकार मचा दी। आवाज सुनकर पड़ोसियों के साथ परिवार के लोग पहुंचे। दरवाजे में जोर से धक्का मारने पर खुल गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा कराए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *