Etawah dominates the Parliament with nine MPs, the only district in the country with seven Lok Sabha members

इटावा के नौ सांसद
– फोटो : amar ujala

विस्तार


इस बार संसद में इटावा की धाक है। जिले के रहने वाले नौ सांसद लोकसभा और राज्यसभा में अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहली बार लोकसभा से सात लोग पहुंचे हैं। राज्यसभा में जिले के दो सदस्य पहले से हैं। देश में 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें कुल 797 जिले हैं।

मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार की वजह से इटावा की इन सभी जिलों में पहले से ही अलग धाक रही है। लेकिन इस बार संसद में इटावा सबसे मजबूत है। जहां एक ओर सपा ने लोकसभा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके 37 जीती हैं। वहीं इनमें से सात सांसद इटावा से ही हैं।

अकेले सैफई से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार से ही वह स्वयं कन्नौज से, उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से, चचेरे भाई अक्षय यादव फिरोजाबाद से, चचेरे भाई आदित्य यादव बदायूं से सांसद बने हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *