न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय

Updated Tue, 16 Sep 2025 06:36 PM IST

गोमती के पहिए में आग लगने से हड़कंप मच गया। भरथना स्टेशन पर अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई गई। काफी देर से ब्रेक शू चिपके रहने से आग लग गई थी।


Etawah: Fire broke out in wheel of Gomti Express, railway workers controlled it at Bharthana station

गोमती एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग को बुझाता रेलकर्मी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


लखनऊ से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस के पहिये में आग लग गई। ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोका गया और मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि आग पहिए में ब्रेकशू के चिपकने से लगी थी। टीम ने पहिए में आई कमी को दूर किया। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन 20 मिनट तक भरथना स्टेशन पर खड़ी रही।

loader

Trending Videos



मंगलवार को कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही गोमती एक्सप्रेस सुबह जब साम्हों और भरथना रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। तभी एक केबिन मैन ने इंजन से छठी बोगी के पहिए से आग की लपटें उठते देखीं। उसने इसकी सूचना कंट्रोलरूम को दी। तब तक ट्रेन भरथना स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी जिससे ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकने के बाद गार्ड और लोको पायलट मौके पर बोगी के पास पहुंचे तो पहिए में उन्हें आग लगी दिखाई दी। उन्होंने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझा दिया। इसके बाद तकनीकी टीम को पहुंची। जांच में पता चला कि ब्रेक शू पहिए पर चिपक गए थे। काफी देर से ब्रेकशू के चिपके रहने से पहिए में आग लग गई थी। इसके बाद ब्रेक शू को ठंडा किया गया और मरम्मत की गई। जिसके बाद ट्रेन को नौ बजकर 55 मिनट पर आगे के लिए रवाना कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें