सैफई। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़े भाई के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को सैफई स्थित आवास पर शांति यज्ञ संपन्न हुआ। सपा मुखिया अखिलेश यादव पूरा परिवार शामिल हुआ।
शांति यज्ञ को केंद्रीय समाज सेवा समिति के आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया। शांति यज्ञ संपन्न कराने वाले ब्राह्मणों को ब्रह्मभोज कराया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक केंद्रीय समाज सेवा समिति के आचार्यों ने हवन पूजन संपन्न कराया। करीब तीन घंटे तक चले शांति यज्ञ में बड़ी संख्या में आसपास के जनपद एवं प्रदेश भर से लोग सैफई पहुंचे।
इस दौरान सांसद डिंपल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव, अभयराम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पीसीएस के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता नसमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व एमएलसी सुनील साजन, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, पूर्व मंत्री राकेश, राजवीर सिंह यादव ठेकेदार नगला तेज, चंदगीराम यादव प्रधान, भारत सिंह यादव खदरी, प्रदीप यादव आढ़तिया, आनंद बबलू पूर्व प्रधान झिगूपुर आदि मौजूद रहे।