कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र में 25 को होगा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अनुसूचित समाज के साथ आत्मीयता बढ़ाएगी। इसके लिए पार्टी के विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि अनुसूचित बस्तियों में जाकर अनुसूचित जाति के लोगों को केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। यह बात सदर विधायक सरिता भदौरिया ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में कही।

संगठनात्मक जनपद प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि भाजपा 25 अक्तूबर को कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन आयोजित करेगी। जिसमें जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 2000 लोगों को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी अनुसूचित बस्तियों में जाकर लोगों सम्मेलन के लिए आमंत्रित करेंगे।

जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि बस्ती संपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से संपर्क समेत समाज के प्रबुद्ध वर्ग, सेवानिवृत्त अधिकारी, खिलाड़ी, लोक कलाकारों व अन्य प्रमुख लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों से अनुसूचित जाति के बुद्धिजीवियों से वन-टू-वन संपर्क कर सम्मेलन में आमंत्रित करने को कहा।

बैठक में क्षेत्रीय अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम के जिला संयोजक हरनाथ सिंह कुशवाह, सह-संयोजक एवं जिला मंत्री राहुल राजपूत, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, बढ़पुरा के ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सुबोध तिवारी, देवप्रताप भदौरिया, दीपक नाथ चौधरी, शिव किशोर धनगर, जिला मंत्री रजत चौधरी, चक्रेश जैन, डॉ. ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, पूजा चौधरी, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित, अनुग्रह सेंगर समेत जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चाओं के अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष उदयवीर दोहरे के संयोजन में हुई बैठक का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *