फोटो 27::::मृतक नरेन्द्र उर्फ बबलू का फाइल फोटो
फोटो 28:::: रोते बिलखते परिजन। संवाद
फोटो 29::::आश मोहम्मद।
फोटो 30::::नरायण सिंह।
फोटो 31:::श्रीकृष्ण।
फोटो 32:::बसरेहर में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
फोटो 33::बसरेहर में कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
फोटो 34:::अरुण की फाइल फाइल फोटो
– जसवंतनगर और इकदिल में हुए हादसे, त्योहार के दिन कई घरों में लोग शोक में डूबे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/जसवंतनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को धनुआ गांव से पिलुआ महावीर स्थित यमुना नदी में नरेंद्र उर्फ बल्लू अपने गांव के साथही अजय के साथ देवी मां की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए आया था। लौटते वक्त जसवंतनगर क्षेत्र में गांव खेड़ा बुजुर्ग गांव के पास एक ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो ड्राइवर नरेंद्र उर्फ बबलू (28) की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक के भाई अशोक ने बताया कि मेरा भाई मजदूरी करता था। भाई की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक वर्ष की बेटी है। नरेंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी प्रीति का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर तथा उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
वहीं शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में दो दिन संत कुमार (41) निवासी नगला सीता थाना बसरेहर घायल हो गया था। उसने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम
इकदिल। आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार घायल हो गया। थाना क्षेत्र के विकास कालोनी के रहने वाले अरुण सोमवार देर रात्रि को अपने जीजा के घर इकदिल आया हुआ था। वहां से अपने घर लौटते समय उनकी बाइक भगवती ढाबा के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा ल गए। यहां बुधवार सुबह नौ वहां युवक ने इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब नौ बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
कार ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती घायल
बसरेहर। कस्बे में मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार करने ओवरटेकिंग के दौरान बीच बाजार में सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में बैठे छह लोग में चंद्रकांति देवी व सुमन देवी निवासी पूठन सकरौली थाना सिविल लाइन को चौटे पहुंची। वहीं कार सवार सुरेश बाबू निवासी कटरा शमशेर खान व उनकी पत्नी प्रीति घायल हो गए। बसरेहर थाना प्रभारी सनत कुमार ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटकर रास्ते को सुचारू से चालू कराया। घायलों का हाल-चाल जानने के लिए वह बसरेहर अस्पताल पहुंचे।
…………
हादसों में दो घायल
चकरनगर/उदी। बढपुरा थाना क्षेत्र के तहत उदी चकरनगर मार्ग पर स्थित ग्राम रमीकावर मे शाम नीलम पत्नी दलेल घर टहलने के लिए निकली थीं। उसी दौरान उदी मोड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद गांव के लोगों को भीड़ एकत्रित हो गई। महिला को इलाज के लिए उदी सीएचसी भेज दिया गया। उधर, मंगद गढ़ी निवासी प्रेम कुमार (15) मंगलवार शाम करीब छह बजे हनुमंतपुर कस्बा से बाजार करके घर लौट रहा था। तभी बल्लो गढ़िया मधुपुरा सड़क मार्ग पर सरकारी ट्यूबेल के पास जाजेपुरा मोड़ पर भिंड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे भिंड अस्पताल ले गए। किशोर का तीन जगह से पैर फैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि घायल किशोर को परिजन भिंड प्राइवेट अस्पताल ले गए है। डंपर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
