संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:50 AM IST
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के गांव सोनेपुरा में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की मदद से पकड़ा है। अब तक पुलिस तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सहसों थाना के एमपी बॉर्डर के सोनेपुरा गांव के बाहर फूप चौरेला मार्ग किनारे डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ अराजकतत्वों ने 16 अगस्त की रात में क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। तब बीएसपी के जिलाध्यक्ष मनोज दोहरे की तहरीर पर पुलिस ने 17 अगस्त को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। जिसमें सोनेपुरा बॉर्डर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने विनोद कुमार व भूरे निवासी दरूआ थाना फूप जिला भिंड को हनुमंतपुर चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि उक्त मामले में एक आरोपी को चार सितंबर को जेल भेजा जा चुका है।
