संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:38 AM IST
इटावा। दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ट्रैफिक समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। जिसे आज सुबह नौ बजे से मंगलवार को मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक लागू किया जाएगा। प्लान के तहत इकदिल और जसवंतनगर की ओर से फर्रुखाबाद जाने वाले भारी वाहन आईटीआई चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे से सैफई हवाई पट्टी कर्री पुलिया होते हुए जायेंगे। फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन बसरेहर फर्रुखाबाद अंडर ब्रिज होकर वह कर्री पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। (संवाद)
.
