इटावा। प्रत्येक डिपो में ईटीआईएम मशीनों में एक रूट के स्थान पर कम से चार मार्ग लोड कराए जाने, प्रत्येक डिपो में नौ मांगों को लेकर श्रमिक समाज कल्याण संघ ने क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता की। जिसमें आठ मांगों पर सहमति जताने तथा उनके आश्वासन पर 24 दिसंबर की प्रस्तावित भूख हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक पीआर पांडेय व श्रमिक समाज कल्याण संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। उसमें प्रत्येक डिपो में ईटीआईएम मशीनों में एक रूट के स्थान पर कम से चार मार्ग लोड कराने, प्रत्येक डिपो में क्रू आवंटन हर हाल में की जाए, स्वच्छ छवि वाले कार्मिकों को वरीयता मिऐ सके। संविदा पर कार्यरत चालक/ परिचालकों का वार्षिक अनुबंध हर हाल में पूरा हो। निगम मुख्यालय लखनऊ के दिए गए निर्देशों में बिना कर्मचारी का पक्ष सुने किसी भी प्रकरण में संविदा समाप्त न किए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।

अन्य मांगों में संविदा पर कार्यरत चालक/परिचालकों का वार्षिक अनुबंध हर हाल में पूरा कराने, क्षेत्रीय स्तर पर एसीपी धारित पद से तथा नियुक्त तिथि दोनों से प्रदान किए जाने की विषमता को समाप्त करने व डिपो व क्षेत्रीय स्तर पर लंबित एसीपी प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किए जाने। चालक/परिचालक को बस संचालन के लिए न मिलने पर नो बस उपस्थिति प्रदान किए जाने समेत आदि मांगें की गई हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक के नौ में से आठ मांगें माने जाने व उनके आग्रह पर श्रमिक समाज कल्याण संघ ने 24 को होने वाली भूख हड़ताल स्थगित कर दी हैै। वार्ता के दौरान श्रमिक समाज कल्याण संघ के क्षेत्रीय मंत्री नीरज चौधरी, राहुल यादव, अनिल कुमार, बुद्धि कुमार, विजय प्रताप सिंह, रमेश दोहरे, अरुण कुमार, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *