सैफई। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर की मशीन खराब होने से शुक्रवार रात मरीजों चार-चार घंटे तक तड़पना पड़ा। रात में ओटी के मरीजों के एक्सरे आने की वजह से इमरजेंसी में लगी पोर्टेबल मशीन पर लोड बढ़ गया है। ऐसे में मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा।

छह दिन पहले इमरजेंसी में लगी 850 एमएम की एक्सरे मशीन खराब होने पर वैकल्पिक रूप से सौ एमएम की पोर्टेबल एक्सरे मशीन लगाई गई है। मशीन की रफ्तार कम होने से मरीजों को काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिन में दो-दो घंटे मरीजों को इंतजार करना पड़ा था। रात में स्थिति और बिगड़ गई। ओटी (ऑपरेशन थियेटर) से बड़ी संख्या में मरीजों के एक्सरे होने के लिए आ गए। ऐसे में इमरजेंसी के मरीजों को करीब चार-चार घंटे इंतजार करना पड़ा। कुछ यही स्थिति शनिवार शाम को भी रही। मरीज घंटों स्ट्रेचर पर इंतजार करते हुए तड़पते रहे। मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से खराब चली आ रही सीटी स्कैन मशीन का मुद्दा सपा एमएलसी मुकुल यादव ने विधान परिषद में उठाया। जवाब में डिप्टी सीएम ने जल्द नई मशीन लगाने की बात कही है। सपा एमएलसी ने तमाम तरह की समस्याएं बताईं।

जिला फर्रुखाबाद निवासी समतल हुसैन (45) ने बताया पेट में दर्द हो रहा था। इसकी वजह से विश्वविद्यालय की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में दिखाया था, जहां पर डॉक्टरों ने एक्सरे लिखा, लेकिन चार घंटा से अधिक हो गया। अब तक नहीं हो सका। हमें यहां पर बहुत परेशानी हो रही, लेकिन यहां पर कोई भी सुनने वाला नहीं है।

नगला बेश निवासी फूलन श्री (75) भूरेलाल ने बताया कि यहां पर तीन घंटा हो गया, लेकिन अब तक नहीं हो सका। हमें यहां पर बहुत परेशानी हो रही, लेकिन यहां पर कोई भी सुनने वाला नहीं है। अंदर जाकर पूछते की कितनी देर में नंबर आएगा तो वह कहने लगते तुम शांत रहिए समय लगेगा।

मशीन खराब होने की वजह से दिक्कत हो रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है। -प्रो. एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *