संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Tue, 17 Oct 2023 12:40 AM IST

इटावा। कोतवाली क्षेत्र में बीएसए कार्यालय के पास ई-रिक्शा का पहिया गड्ढे में जाने से पलट गया। हादसे में दो साल का मासूम बालक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बीएसए कार्यालय के पास गुरुतेग बहादुर पुल की क्षतिग्रस्त सर्विस रोड पर बने गड्ढे में ई-रिक्शा का पिछला पहिया घुसने से एक्सेल टूट गया। इससे ई-रिक्शा पलटने से लवेदी थाना क्षेत्र के कंदरपुरा निवासी सनोज कुमार का पुत्र (02) देव दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ई-रिक्शा में सवार अन्य सवारी मौके से चली गईं। देव की मां रंजना उसकी पुत्री सोनाक्षी और पुत्र राज को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया। जहां देव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

रंजना ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं जिसमें देव सबसे छोटा था। वह घर से जिला अस्पताल अपने तीन बच्चों को बुखार की दवा दिलाने के लिए ले जा रही थी। वहीं, जिला अस्पताल में रंजना और उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि देव के पिता राजस्थान के बीकानेर में साड़ी की छपाई का काम करता है जिसे परिजनों ने हादसे की सूचना फोन से दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *