फोटो 13: संक्रामक वार्ड में भर्ती डेंगू के लक्षण वाले मरीज। संवाद
क्रासर
जिला अस्पताल में बुखार के भर्ती हैं 12 बच्चे व नौ महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो चुका है, बावजूद डेंगू संक्रमित अथवा डेंगू के लक्षण वाले मरीजों अथवा बुखार के मरीजों की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। शुक्रवार को सैफई में हुई एलाइजा जांच मेंं एक मरीज डेंगू संक्रमित मिला। जबकि जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 95 मरीजों ने डेंगू की एनएस-1 जांच कराई। इनमें 20 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। जिला अस्पताल के महिला एवं शिशु वार्ड में बुखार के 21 मरीज भर्ती हैं, इनमें 12 बच्चे व नौ महिलाएं शामिल हैं।
सैफई में हुई एलाइजा जांच में गांव तुरकपुर का युवक डेंगू संक्रमित निकला। शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 95 मरीजों ने डेंगू की एनएस-1 जांच कराई, इनमें 20 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। इनमें अशोक नगर के अनूप, सिंगावली की नीलम, राहतपुरा के सोनू, जसवंतनगर के धीरज व गुड्डी देवी, कुनैरा के अनिल, नगला अर्जुन के संतोष, रजमऊ की सुनीता, चितभवन की अनीता व आयुष, जैतपुर के विकास के अलावा अजीत, दीक्षा आदि शामिल हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 1150 मरीज आए। इनमें बुखार के अलावा पेट दर्द, सिर दर्द, त्वचा, सांस आदि बीमारियों के मरीज शामिल रहे। नवंबर महीने मेंं तीन दिन की ओपीडी में 2940 मरीज आ चुके हैं। इनमें 203 मरीजों ने डेंगू की एनएस-1 जांच कराई थी, इनमें 48 मरीजाें में डेंगू के लक्षण मिले।
