इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में चले दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 98 अंक पाकर एमराल्ड हाउस चैंपियन बना। वहीं, रूबी हाउस 85 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चैंपियन टीम को चेयरमैन डा. विवेक यादव ने ट्राफी प्रदान की। टोपाज हाउस 82 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। बेस्ट मार्च पास्ट का पुरस्कार रूबी हाउस को मिला।
दो दिन तक चली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता क्रीड़ा प्रभारी रेहान अजीज, कोच प्रभाकर सिंह, कुलदीप सिंह, भानु प्रताप, फरहान अजीज और कोच आराधना तिवारी के निर्देशन में शुरू हुई। रिले रेस में कक्षा 7, 8 से बालक वर्ग में सफायर हाउस से अथर्व, नवनीत यादव, सम्यक गुप्ता, वेदांत यादव प्रथम, टोपाज हाउस से आर्य प्रभु, मयंक यादव, हर्ष यादव, सिद्धांत मिश्रा द्वितीय, रूबी हाउस से उत्कर्ष यादव, रोलिश, अनुसोइक, वरून तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में सफायर हाउस से दिव्यांशी, अदिता तिवारी, पलक यादव ,विभू यादव प्रथम, रूबी हाउस से अक्षा करीम, नंदनी यादव, शैलवी यादव, अवनि द्वितीय, एमराल्ड हाउस से साहनी यादव, दिविषा यादव, शैली, पलक सिंह तृतीय रहीं।
100 मीटर रेस में कक्षा 9 से 12 में मृदुल यादव प्रथम, हर्ष यादव द्वितीय, कृष्ण राज यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिप्रा यादव प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, दिव्या शुक्ला और अवयांशिका तृतीय रही। डिजी रेस में बालक वर्ग में कक्षा 7,8 से उत्कर्ष यादव प्रथम, समर्थ यादव द्वितीय, देव यादव युवराज वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में देवांशी यादव प्रथम, पलक तिवारी द्वितीय, श्रेया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 7, 8 की 100 मीटर रेस में बालक वर्ग में आर्यन चौबे प्रथम, सिद्धार्थ शाक्य द्वितीय, अजित यादव, हर्ष यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में लावन्या तिवारी प्रथम, तनश्वी यादव द्वितीय, रिद्धिमा और यशी जादौन तृतीय रही। कक्षा 9 से 12 में 50 मीटर पेयर रेस में टोपाज हाउस से अभय प्रताप, संभव सिंह प्रथम, रूबी हाउस से दिव्यांश धागर, दिव्यांश दुबे द्वितीय, टोपाज़ हाउस से ही बसंत राज, अविरल तृतीय स्थान पर रहे। इसी कड़ी में एमराल्ड हाउस से अद्रिका अग्रवाल, आर्या प्रथम, टोपाज हाउस से शगुन अग्रवाल, नंदिनी द्वितीय, रूबी हाउस से मोहिनी राजपूत, अराध्या यादव तृतीयी रहीं।
