इटावा। जिले की तहसीलों के एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सदर विक्रम राघव ने बुधवार को शहर की करनपुरा और मड़ैया शिवनारायण नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों समेत उदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। बताया कि करनपुरा में एक कर्मी अनुपस्थित मिला। मड़ैया शिवनारायण में सभी उपस्थित थे। उदी सीएचसी में रिकार्ड और रजिस्टर क्रम से नहीं मिलने पर हिदायत दी। निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।

चकरनगर क्षेत्र के राजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को एसडीएम चकरनगर ब्रम्हानंद कठेरिया ने औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच के दौरान एक डॉक्टर अनुपस्थित मिलने पर जताई। नोटिस जारी किया। पर्ची काउंटर पर मरीजों का हाल चाल जाना। एसडीएम के निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची रही।

पिपरौली गढ़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीन बजे बंद मिला। हनुमंतपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचओ के सहारे चलता मिला। औषधि भण्डार कक्ष में पहुंच कर रिकार्ड देखा और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल में सफाई व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सप्लाई का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित डॉक्टर से जवाब तलब किया जाएगा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

एसडीएम को वार्ड ब्वॉय अनुपस्थित मिला

जसवंतनगर। उप जिलाधिकारी जसवंत नगर दीप शिखा सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर चेक करने में एक वार्ड ब्वॉय लंबे समय से अनुपस्थित मिला। उन्होंने ऑपरेशन रूम, मैटरनिटी रूम, मेडिसिन वितरण कक्ष, डॉक्टरों के कक्ष, डॉट सेंटर, लैब, एक्सरे कक्ष आदि का निरीक्षण भी किया। महिला चिकित्सक डाॅ. रिद्धिमा गौर से जानकारी ली।

तहसीलदार को नहीं मिले आठ स्वास्थ्य कर्मी

ताखा। तहसीलदार ताखा को सीएचसी ताखा में निरीक्षण के तीन स्टाफ अनुपस्थित मिले। सीएचसी सरसई नावर पर 38 में से आठ स्टाॅफ गैैर हाजिर मिले। उन्होंने पीएचसी ताखा व ऊसराहार का निरीक्षण भी किया। पीएचसी ताखा में एक स्टाफ अनुपस्थित मिला। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। इस संबंध में तहसीलदार ताखा मोहम्मद असलम ने बताया की निरीक्षण में जो स्टाफ अनुपस्थित मिला है, उसकी रिपोर्ट भेजी गई है।

कई स्टाफ रहा नदारद

सैफई। एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं राज्य की होम्योपैथिक चिकित्सालय पर छापा मारने के दौरान कई स्टाफ नदारद मिला। जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने चिकित्सकों के कमरों को देखा तथा इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण काउंटर आदि का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार यादव मरीजों को देखते मिले। नदारत कर्मचारियों से पूछताछ में वार्ड आया व महिला क्लर्क अनुपस्थित मिलीं। नोटिस जारी का जवाब मांगा है।

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर भी छापा मारा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैफई पर संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सैफई (ताखा) पर एसडीम ने छापामारा, वह मौजूद स्थानीय लोगों और मरीजों ने बताया लंबे समय से फार्मासिस्ट सरनाम सिंह ड्यूटी पर आते हैं, यहां तैनात डा मीरा संजय महीने में एक बार प्रेजेंटी भरने के लिए आती है। बुधवार को एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव के निरीक्षण के दौरान भी अनुपस्थित पाई गई। एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर को अपने कब्जे में लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कोई बड़ी खामी नहीं पाई गई। व्यवस्था में ओर से ज्यादा सुधार लाने के लिए आदेश दिए है। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर फार्मासिस्ट की मौजूदगी मिली जो चिकित्सक तैनात हैं। वह नहीं मिले हैं जवाब मांगा जायेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *