इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिवाली की परेवा की रात दो स्थानों पर आगजनी की अलग-अलग घटनाओं में रेडीमेड कपड़े की दुकान व स्कूटी जलकर राख हो गई। इससे लाखों रुपये के नुकसान हो गया।

पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा मोहल्ले का है। यहां के राजू पांडेय के मकान की गैलरी में खड़ी स्कूटी में सोमवार रात सवा 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर घर के लोग बाहर निकलकर आए तो स्कूटी धू-धूकर जल रही थी। पानी आदि डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक स्कूटी का आगे का हिस्सा पूरी तरह जल गया। राजू पांडेय के पुत्र विशाल ने बताया कि रात सवा 12 बजे आग लगी थी। पड़ोसियों की ओर से चलाए गए पटाखे की चिंगारी स्कूटी पर गिरने से स्कूटी जल गई।

दूसरा मामला इसी थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद फाटक के सामने बस स्टैंड तिराहा कटरा बल सिंह का है। जय कैला मां के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान संचालित करने वाले कटरा बल सिंह निवासी कृष्ण कुमार पुत्र दिवारी लाल की दुकान में रात लगभग दो बजे बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक स्वजनों को जानकारी हुई और आग बुझाई तब तक दुकान में रखे कपड़े से लेकर फर्नीचर जलकर स्वाहा हो गया। दुकानदार कृष्ण कुमार के पिता दिवारी लाल ने बताया कि आगजनी में लगभग पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *