संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:49 PM IST
इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां में हाईस्कूल के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। दुकान में काउंटर के पास लगे कटे हुए तार की चपेट में आने से हादसा हुआ।
कटरा फतेह महमूद खां निवासी तनिष्क पोरवाल (16) पुत्र अमित पोरवाल सोमवार सुबह स्कूल जाने से पहले अपने घर के बाहर मिठाई की दुकान खोल रहा था। काउंटर खिसकाने के दौरान खुले हुए बिजली के तार की चपेट में आकर जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़ा। तुरंत परिजन तनिष्क को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए। पिता अमित पोरवाल ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, तनिष्क मंजला बेटा था और हाईस्कूल का छात्र था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
