इटावा। कलक्ट्रेट परिसर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 415 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि आठ नवंबर को कलक्ट्रेट परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एसएसपी कार्यालय से आगे डाकघर के पास हाथ में थैला लटकाए एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकडे़ गए आरोपी ने अपना नाम शनि जाटव निवासी बल्देव सिंहपुरा गांव थाना पछायगांव बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका भाई अनवार, थाना विधनू कानपुर से मुकदमे में कानपुर के जिला जेल में बंद है। थाना जीआरपी के चोरी के मुकदमे में उसकी पेशी एसीजेएम प्रथम कोर्ट इटावा जनपद में लाई थी। यह गांजा उसी को देने के लिए लाया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *