इटावा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। भाजपा पहले से ही सत्ता में है और फिर से सरकार बनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान हम लोग कांग्रेस से छीन रहे हैं। यह बात गुरुवार रात करीब आठ बजे मध्यप्रदेश में चुनावी सभा से लौटे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा की तैयारी है। इस बार इटावा समेत उत्तर प्रदेश की सभी सीट जीतेंगे भाजपा के नाम से आंधी चल रही है और मोदी जी के नाम से सुनामी चल रही है। आगे बताया कि अयोध्या में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक थी। चुनाव प्रचार में होने वह शामिल नहीं हो सके।

बताया कि अयोध्या हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है अयोध्या का सर्वांगीण विकास हो रहा है। वहां पर 500 साल से अधिक समय के बाद विराजेंगे और देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अजमान के रूप में पधार रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि राम मंदिर देशवासियों के लिए राष्ट्र मंदिर साबित होगा।

सैफई में डॉक्टर के किए गए घोटाले को लेकर कहा कि गंभीर घटना है। जिन लोगों के साथ इस प्रकार की दिक्कत परिस्थितियों पैदा हुई है सरकारों का पता करेगी। पता करके उनके जीवन की रक्षा के लिए जो जरूरी कदम उठाई जाएगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दिए गए महिलाओं पर बयान की भी निंदा की। कहा कि सपा सांपनाथ है। कांग्रेस नागनाथ है और राम राज चल रहा है और आगे भी अच्छा चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *