संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:51 PM IST
इकदिल। थाना क्षेत्र में पैदल सड़क किनारे अपने प्लॉट की तरफ जा रही वृद्ध महिला को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार घायल कर दिया। नेशनल हाइवे किनारे स्थित गांव महावीर नगर की रहने वाली वृद्ध महिला रामविटानी (60) पत्नी गंभीर सिंह सोमवार सुबह छह बजे पैदल अपने प्लॉट की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कार सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में पड़ी वृद्ध महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। (संवाद)