संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Fri, 08 Dec 2023 11:34 PM IST

ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में बाल कल्याण समिति की सूचना पर पहुंची बाल संरक्षण विभाग की टीम व पुलिस ने बाल विवाह रुकवाया। परिजनों से मिलकर टीम ने उन्हें समझाया, साथ ही किशोरी को वन स्टाॅप सेंटर भेजा गया। शुक्रवार रात किशोरी की बरात आनी थी।

ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी की शादी उसके परिजनों ने शादी तय कर दी। जहां पर शुक्रवार को किशोरी की शादी होनी थी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीप नारायण शुक्ला ने गुरुवार को थानाप्रभारी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के परिजनों से पूछताछ की और उन्हें समझाकर शादी को रुकवाया। शुक्रवार दोपहर एससीपीयू सोहन गुप्ता व एसटीयू सुनील कुमार भरतिया चौकी इंचार्ज मंगल सिंह के साथ किशोरी के परिजनों से मिले और किशोरी के बयान दर्ज करवाने के लिए वन स्टाॅप सेंटर भेज दिया गया। घटना के बारे में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बाल विवाह की सूचना मिली थी। जिसे पुलिस व एसटीयू टीम ने मौके पर जाकर रुकवाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *