चकरनगर (इटावा)। बिठौली थाना क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान ने किशोरी का अपहरण कर जंगल के रास्ते पड़ोसी गांव के एक युवक को सौंप दिया। फिर पूर्व ग्राम प्रधान और युवक ने पांच दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस उससे बेटी को खोजने की बात कहकर टरकाती रही। पुलिस ने किशोरी को बरामद करके आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश में जुट गई है।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि छह दिसंबर शाम करीब सात बजे गांव के ही पूर्व प्रधान ने 15 वर्षीय बेटी का घर के पास से ही अपहरण कर दूसरे गांव निवासी एक युवक को जंगल के रास्ते से ले जाकर सौंप दिया। आरोप के मुताबिक, उपरोक्त दोनों आरोपियों ने किशोरी को एक घर में पांच दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप लगाया कि पुलिस टरकाती रही और ग्रामीणों का दबाव बनने पर 10 दिसंबर को घटना की तहरीर लेकर 12 को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर आरोपियों ने किशोरी को मुंह खोलने पर उसका परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर रिहा कर दिया। पिता के मुताबिक पुलिस ने किशोरी को 12 दिसंबर को गांव के पास से एक अरहर के खेत से बरामद किया और एक दिन तक सुलहनामा का इंतजार किया। तदोपरांत बात न बनने पर 13 दिसंबर को बरामदगी दिखाकर 14 दिसंबर को मेडिकल परीक्षण कराया गया और शुक्रवार को 64 के बयान कराए गए।

आरोप के मुताबिक पुलिस ने इसी बीच आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान को एक दिन थाने पर बैठाकर छोड़ दिया। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे भी तीन दिन तक थाने कार्यालय में नजर बंद कर रखा और बेटी से बात नहीं करने दी। बिठौली थाना प्रभारी अलमा अहिरवार ने बताया कि उन्हें 10 दिसंबर को तहरीर दी गई थी। 12 को मुकदमा लिखा गया और 13 को किशोरी को बरामद किया गया। जिसमें एक आरोपी लला का नाम बढ़ा दिया गया है और आगे की कार्रवाई 64 के बयान के बाद की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *