फाेटो 36:::कैस्त गांव से कचौरा बाईपास को जोड़ने वाली सड़क। संवाद
सड़क बनने से 10 गांवों के लोगों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। ग्राम कैस्त को एक दर्जन गांवों से जोड़ने वाली सड़क बनने से लोगों ने राहत की सांस ली है। काफी समय से सड़क पर गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम पंचायत कैस्त ने सड़क पर इंटरलॉकिंग का निर्माण करा दिया है इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
कैस्त गांव से कचौरा बाइपास को जोड़ने वाले मार्ग पर काफी यातायात रहता है। कई स्कूलों के बच्चे, साइकिल, रिक्शा, आटो, बस से गुजरते हैं। यह मार्ग सिरहोल, जसोहन, जगसौरा, पुल की नगरिया, झीला, दशहरी, रतनगढ, देवीपुरा , भारे का नगला गांव को जाने वाले लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं।
पिछले काफी समय से इस सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई थी। बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों को परेशानी होती थी। ग्रामीण अभिषेक शुक्ला, गोपाल, वृजकिशोर, विनय कुमार, लकी, गोंविद ने बताया कि क्षेत्र पंचायत ने सड़क पर इंटरलॉकिंग बिछवा दिया है। ग्राम प्रधान कमला देवी ने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए इस व्यस्त सड़क का निर्माण कराया गया है।
