इटावा। कोहरे के दौरान ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। कोहरे की वजह से रेल प्रशासन हर साल कुछ महीनों के लिए ट्रेनों का संचालन निरस्त करता है। इस बार रेल प्रशासन 14217 व 14218 प्रयागराज से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन दो दिसंबर से एक मार्च 2024 तक निरस्त रखेगा। जबकि तीन ट्रेनें तीन महीने तक रोज नहीं चलेंगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी है।

ऊंचाहार एक्सप्रेस के तीन महीने के लिए निरस्त रहने की वजह से इटावा से पुरानी दिल्ली, नरेला, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ जाने के लिए अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा। जबकि, चंडीगढ़ से आने वाले यात्रियों को भी इटावा आने तक काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह ट्रेन प्रयागराज से दिन में दोपहर दो बजे से रवाना होती है। इटावा आने का समय रात 10 बजे है। दूसरी ओर चंडीगढ़ से ऊंचाहार एक्सप्रेस शाम 4:45 बजे रवाना होती है और रात 2:55 बजे इटावा पहुंचती है।

इसी प्रकार इटावा जंक्शन पर रुकने वाली तीन ट्रेनें दिन छोड़-छोड़ कर चलेंगी। इनमें 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस अब दिसंबर महीने में तीन, छह, 10, 13, 17, 20, 24, 27 और 31 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसी प्रकार जनवरी में तीन, सात, 10, 14,17,21,24,28 व 31 को, फरवरी में चार, सात, 11,14,18,21,25 व 28 तारीख को नहीं चलेगी। जबकि 12506 एक्सप्रेस आनंद विहार से कामाख्या के लिए दिसंबर में पांच, आठ, 12, 19, 22, 26 व 29 को जनवरी में दो,पांच, नौ, 12, 16, 19, 23, 26 व 30 तथा फरवरी में दो, छह, नौ, 13, 16 व 20, 23 व 27 तारीख को नहीं चलेगी।

दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली 12226 कैफियत एक्सप्रेस दिसंबर में दो, छह, नौ, 13, 16, 20, 23, 27 व 30 तारीख को, जनवरी में तीन, छह, 10, 13, 17, 20, 24, 27 व 31 को तथा फरवरी में तीन, सात, 10, 14, 17, 21, 24 व 28 तारीख को नहीं चलेगी। जबकि 12225 आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस दिसंबर में तीन, सात, 10, 14, 17, 21, 24, 28 व 31 को जनवरी में चार, सात, 11, 14, 18, 21, 25, 28 को तथा फरवरी में फरवरी में एक, चार, आठ, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 तारीख को नहीं चलेगी।

इसी प्रकार 15484 महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा दिसंबर में चार, आठ, 11, 15, 18, 22, 25 व 28 को, जनवरी में एक, पांच,आठ, 12, 15, 19, 22, 26 व 29 को तथा फरवरी में दो, पांच, नौ, 12, 16, 19, 23 व 26 तारीख को नहीं चलेंगी। इसी प्रकार 15483 अलीपुर द्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस दिसंबर को दो, छह, नौ, 13, 16, 20, 23, 27 व 30 को, जनवरी में तीन, छह, 10, 13, 17 व 20 को तथा फरवरी में तीन, सात, 10, 14, 17, 21 व 28 को नहीं चलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *