ताखा। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मामन पर किया गया। इसमें भाषण, चित्रकला व क्विज आयोजित की गईं। इसमें संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया। चित्रकला में रश्मि, प्रश्नोत्तरी में प्रांसी और भाषण में नितिन अव्वल रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय सोरों की छात्रा रश्मि ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय मामन के छात्र हर्षित शर्मा ने द्वितीय स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पंछी की छात्रा पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पंछी की छात्रा प्रांसी पाल ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय अमथरी की छात्रा प्रिया ने द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय अघीनी के छात्र शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय ताखा के छात्र नितिन ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय कुइंता की छात्रा कुमारी अंशिका ने द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा रेनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्काउट शिक्षक अच्युत त्रिपाठी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। प्रतियोगिता के आयोजन में राधा कृष्ण, अमित सिंह, देवेश त्रिवेदी, राजकुमार, विकास यादव, अजीत कुमार, राघवेन्द्र सिंह, रियाजुद्दीन, योगेंद्र सिंह, मोहित यादव, सत्येंद्र सिंह, मोहम्मद हाशिम आदि शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *