संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Tue, 14 Nov 2023 11:57 PM IST

इटावा। सफारी पार्क में लायन सफारी शुरू होने के बाद पर्यटकों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। त्योहारी सीजन में दो दिन की छुट्टी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटकों ने पहुंचकर शेरों के दीदार किए। इससे सफारी प्रबंधन में खुशी की लहर है। उनका मानना है कि यह संख्या जल्द ही और बढ़ेगी।

मंगलवार सुबह से ही टिकट काउंटरों पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। 920 पर्यटकों ने दोस्तों, परिजनों के साथ सफारी पार्क में मस्ती की। इससे सफारी को एक लाख 80 हजार रुपये की आय हुई। वहीं, सोमवार को 419 पर्यटकों ने सफारी में शेरों के दीदार किए। प्रतिदिन 200 से 250 तक आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ी संख्या में इजाफा होने से सफारी प्रबंधन खुश है। उन्होंने आगे की दिनों में पर्यटकों की संख्या में और भी इजाफा होने की उम्मीद जताई है। सफारी में सोमवार को साप्ताहिक अवकाश होता है, लेकिन इस बार दिवाली को देखते हुए रविवार को साप्ताहिक अवकाश कर दिया गया था। इसलिए सोमवार को सफारी खोला गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें