संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Sun, 22 Oct 2023 12:58 AM IST

इकदिल। कस्बा के सब्जी बजरिया में आई महिला के साथ छेड़छाड़ व विरोध करने पर उसके पति व देवर समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार लोगों पर छेड़खानी व जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिसमें फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी तभी सराय बजरिया के मोहल्ला कार्यस्थल के रहने वाले राजा को दबिश देकर गिरफ्तार कर जेल भेजा। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *