बकेवर (इटावा)। ग्राम नसीदीपुर में रविवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर करीब तीस लाख रुपये का सामान समेट लिया। एक घर में चोरों ने कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर तो दूसरे में जंगला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। तीसरे घर में लोग घर के बाहरी बरामदे में ही सोते रह गए और चोर माल समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तलाश शुरू कर दी है।

किसान सुरेश सिंह चौहान रविवार रात घर के बाहर चबूतरे पर लेटे थे। उनकी पत्नी तारा देवी बगल के ही एक कमरे में लेटी थीं। उसके सामने वाले कमरे में उनकी बड़ी पुत्रवधू रजनी लेटी थी। पहली मंजिल पर बने दो कमरों में से एक कमरे में छोटा बेटा राहुल उर्फ छोटू अपनी पत्नी के साथ था। बड़ा बेटा राजीव पशुबाड़े में लेटता है। रात में चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोरों ने दोनों कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। सुबह करीब तीन बजे राजीव पेशाब के लिए उठा तो गेट बाहर से बंद मिला। इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। घर वालों के साथ ही पड़ोसी भी जाग गए। कुंडी खोली तो देखा कि अलमारी के लॉकर का ताला टूटा पड़ा था। उसमें रखे करीब 12 लाख के जेवरात व करीब पांच हजार रुपये नकद गायब थे।

इसके बाद चोर सुरेश सिंह के घर से करीब दो सौ मीटर दूर पूर्व प्रधान के भाई राजकुमार सिंह के घर पर बाथरूम में लगा छोटा जंगला तोड़कर घुसकर कर 14 लाख के जेवरात व करीब चार पांच हजार की नकदी चुरा ले गए। राजकुमार व उनकी पत्नी मकान के पीछे वाले बरामदे में लेटे थे। करीब पौने तीन बजे राजकुमार सिंह की पत्नी की आंख खुलने पर जानकारी हुई। राजकुमार के घर के बगल से ही बने ललित कुमार सिंह के घर में भी छत के रास्ते चोर घुसे। अंदर कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर 20 हजार नकदी सहित करीब छह लाख के जेवरात चुरा ले गए। ललित कुमार पत्नी व बच्चों के साथ घर बाहरी बरामदे में सो रहे थे। सूचना पर एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विवेक जावला भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम व फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को प्राथमिक तौर पर किसी करीबी या शातिर चोर गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है।

एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। उन्होंने साक्ष्य जुटाए हैं। रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें