संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:04 AM IST
इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना के कृपालपुर गांव निवासी प्रदीप (30) पुत्र रामसेवक ने बताया कि वह शुक्रवार रात नौ बजे बल्लभगढ़ से औरैया डिपो की बस में बैठा था। जब वह इटावा बस स्टैंड पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसे चाय पिलाई इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके पास मौजूद 32 हजार रुपये, मोबाइल, पर्स में रखा आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम लेकर गायब हो गए। जब युवक को होश आया तो उसने अपने पिता को फोन से सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित सैनिक कॉलोनी में बनी एक हवेली में देखरेख का काम करता है।पत्नी रानी ने बताया कि वह त्योहार पर घर आ रहे थे। (संवाद)
