संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:04 AM IST
बकेवर। थाना क्षेत्र के पुरावली दरवाजा में तीन दिन पहले सराफ के पुत्र ने गृहकलह के चलते जहर खा लिया था। सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कस्बे के पुरावली दरवाजा निवासी सराफा व्यवसायी डेगेश्वर नाथ सोनी के इकलौते पुत्र निहाल राज प्रताप सिंह उर्फ सिंकू (20) ने बीते 13 सितंबर की शाम घर में हुई किसी बात को लेकर जहर खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टर ने युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान युवक निहाल राज की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। निहाल की एक साल पहले शादी हुई थी। निहाल की मौत की खबर जैसे ही कस्बा लखना में शुक्रवार सुबह मिली तो सराफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। इस घटना को लेकर कस्बे में शोक की लहर है।
