इटावा। जिले में लगातार डेंगू के मामले में बढ़ रहे हैं। इसमें बच्चे, बड़े व वृद्ध डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 212 मरीजों में डॉक्टर ने डेंगू, टाइफायड मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 29 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू मिले छह मरीजों में तीन मरीजों को जिला अस्पताल में पहले से इलाज चल रहा था जबकि तीन मरीज बाहर की ओपीडी में पाए गए है। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि डेंगू के लक्षण दिखने पर उनकी जब जांच की गई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। सभी मरीजों का डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा है। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *