भरथना। कुतुबपुर गांव में 18 लोग बीमार हैं। इनमें से पांच लोगों में एंटीजन जांच से डेंगू की पुष्टि हुई है।
क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर गांव में कुछ लोगो के बुखार से ग्रस्त होने की सूचना पर शुक्रवार को डॉ. राजेश वर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर बीमारी से ग्रसित मरीजों को दवाइयां बांटीं। गांव में ईशु (14), श्रीमोहन (47), राजीव (45), प्रतीक (18), मुकेश (40) की ओर से एंटीजन जांच से पॉजिटिव पाए गए। जय यादव (23), घनश्याम (50) टाइफाइड से पीड़ित मिले। सुरेश चंद्र (68), चमेली देवी (95), रुचि (12), आरती देवी (28), बादामश्री (65), रामसिया (65) आदि बुखार से ग्रस्त पाए गए। डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि बुखार से ग्रस्त मरीजों को एंटीबायोटिक, पैरासिटामोल आदि दवाएं देकर जरूरी सलाह दी गई है।
ग्रामवासी बीडीसी नीरज यादव, जयवीर सिंह यादव, मुकुट सिंह, सुरेश चंद्र, ओमप्रकाश व शिशुपाल आदि ने बताया कि गांव में स्थित दो तालाब में गंदगी व्याप्त है। तालाब के पानी में गंदगी से मच्छरों प्रकोप है। तालाब की कीटनाशक दवाओं का छिड़काव जरूरी है।
