संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Tue, 19 Dec 2023 12:09 AM IST

इटावा। वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए सोमवार देर शाम बड़ी संख्या में लोग जंक्शन स्टेशन पहुंचे। 07:59 पर पहुंची ट्रेन को देखकर लोग आनंदित हो उठे। जंक्शन स्टेशन से यात्रा करने आए लोग बोले- ट्रायल तो ठीक है, लेकिन स्थाई ठहराव कराया जाए तो बात बन सकेगी।

20 दिसंबर को दिल्ली से वाराणसी के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जानी है। इसका ट्रायल सोमवार को कराया गया। इसके तहत ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के लिए निकली। इटावा जंक्शन पर सोमवार को वंदे भारत अपने निर्धारित समय 07:30 बजे से लगभग 29 मिनट देरी के साथ जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। यहां बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग ट्रेन को देखकर आनंदित हो उठे। लगभग डेढ़ यात्रियों ने पास के साथ यात्रा की। कई यात्रियों ने 11 मिनट के स्टॉपेज के बीच ट्रेन के अंदर जाकर भी देखा। युवाओं, बच्चों ने अंदर-बाहर से ट्रेन के साथ सेल्फी ली। इस बीच पहली बार इटावा से यात्रा करने आए लोग बोले कि ट्रेन के स्थायी ठहराव से लाभ मिल सकेगा।

लोगों की बात

स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहीं महेरा चुंगी निवासी कक्षा पांच की छात्रा लावण्या ने बताया कि वह ट्रेन देखने आई हैं। हाथ में मोबाइल लिए छात्रा ने बताया कि वह ट्रेन के साथ ब्लॉग बनाएंगी। उन्होंने एक घंटे इंतजार के बाद ब्लाग बनाया। शहर की प्रिया शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती है। आवाजाही बनीं रहती है। ट्रायल करके बंद कर देना ठीक नहीं है। इससे मुसाफिरों को क्या लाभ होगा। वंदे भारत प्रतिदिन ना रुके कम से कम सप्ताह में तीन दिन तो रुकनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें