संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:49 PM IST
इटावा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सोमवार को 85 मरीजों की किट से हुई एनएस 1 जांच में 14 संदिग्ध मरीज निकले। जबकि 275 मरीजों ने मलेरिया की जांच कराई, इनमें कोई भी मरीज मलेरिया पॉजिटिव मरीज नहीं निकला। अब तक जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में हुई जांच में डेंगू के 254 संदिग्ध मरीज निकल चुके हैं। संक्रामक वार्ड में डेंगू के 19 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। जबकि महिला एवं शिशु वार्ड में 17 बच्चों व नौ बच्चों समेत 26 बुखार के मरीज भर्ती हैं। सोमवार को ओपीडी में 1600 मरीज आए। इस वजह से पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और पैथोलॉजी के सामने मरीज लाइन लगाए खड़े रहे। डॉ.सौरभ गुप्ता ने 225, डॉ.अनामिका व डॉ.सोनाली ने 245, डॉ.विकास राजपूत ने 208, बच्चों के डॉ.पीके गुप्ता ने 120 व डॉ.शादाब आलम ने 95 बच्चों का परीक्षण किया। नेत्र के डॉ.आनंद उपाध्याय ने 112, सर्जन डॉ.पीयूष तिवारी ने 135 व डाॅ.एसएस गुप्ता ने 105 व नाक, कान व गला के डॉ.अश्विनी कुमार ने 105 मरीज देखे। शेष अन्य मरीज शामिल हैं। सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की भीड़ कुछ ज्यादा रही।
