इटावा। जिले में डेंगू मरीजों के निकलने का क्रम बरकरार है। शुक्रवार को चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में मेडिकल कॉलेज के डॉ.अनिल कुमार, भटपुरा की लाली, नगला राठौर की पुष्पा व मेढ़ी दुधी की नूतन कुमारी शामिल हैं। कुल मिलाकर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है।

शुक्रवार को जिला अस्पताल में इस सप्ताह सबसे कम यानी एक हजार से कम यानी 975 मरीज आए। इनमें से पैथोलॉजी लैब में 74 मरीजों की एनएस-1 जांच हुई, जिसमें 19 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। इनमें हर्राजपुर की पूनम व अर्पित, चितभवन के राघव, कृपालपुर की मुन्नी देवी, न्यू कॉलोनी के योगेंद्र, पुरविया टोला के रक्षम, सरैया के सत्या, लुहन्ना चौराहा के कृष्णा व काजल तथा उदी मोड़ की नित्या समेत नौ अन्य मरीज शामिल हैं।

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या 419 हो गई है। संक्रामक वार्ड में डेंगू के लक्षण वाले 15 मरीज भर्ती हैं। जबकि महिला व शिशु वार्ड में बुखार के 26 मरीज भर्ती हैं, इनमें 16 बच्चे व 10 महिलाएं शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *