फोटो 26:::::कार्यक्रम को संबोधित करते सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. आनंद मोहन। संवाद

31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपद स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपद स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें करीब 150 शिक्षकों को विज्ञान का महत्व बताते हुए बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने का संदेश दिया गया।

आलमपुर हौज स्थित संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस मनोज कुमार ने शिक्षक शिक्षिकाओं से विज्ञान विषय के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वैज्ञानिक ज्ञान के महत्व एवं भूमिका को समझते हुए अपनी तार्किक शक्ति के जरिए समाज में विकास को बढ़ावा दें। इसी सोच के जरिए समाज में व्याप्त आपसी भेदभाव भी समाप्त होगा।

संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस समाज से जुड़े हुए मुद्दों पर कार्य करती है। कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न अब्दुल कलाम साहब भी एनसीएससी के छात्र छात्राओं से भली भांति परिचित थे। इस विषय को लेकर पूर्व राष्ट्रपति ने हमारे बच्चों के साथ चर्चा भी की थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के रसायन विज्ञान के अध्यक्ष पूर्व डीन प्रो. देवेंद्र कुमार ने की। उप जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रदीप यादव ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान के प्रोजेक्ट करने के बारे में बताया। साथ ही बाल विज्ञान की परियोजनाएं करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी सुदिति ग्लोबल के प्रवक्ता नारायण हरि ने भी

शिक्षकों को दी। पुष्पेंद्र सेंगर, अविनाश भदौरिया, डॉ. हेरोल्ड, योगेंद्र जुबैरी, दीक्षा यादव, विजय तिवारी, मुहम्मद फारिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चित्रा परिहार ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें