बकेवर। कस्बा स्थित सहकारी समिति 300 बोरी डीएपी तीन घंटे में ही बंट गई। किसानों की भीड़ को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस की उपस्थिति में खाद का वितरण कराया।
25 दिनों के बाद मंगलवार को बकेवर समिति पर डीएपी भेजी गई थी। बुधवार को खाद लेने के लिए समिति पर सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ गई। काफी संख्या में महिलाएं भी खाद के लिए लाइन में लगी दिखाई दी। ई-पॉश मशीन में खाद का स्टॉक आने के बाद समिति के कर्मचारियों ने वितरण शुरु किया। पहले आओ-पहले पाओ के तहत तीन घंटे ही पूरी खाद का वितरित हो गई। स्टॉक खत्म होने के बाद 100 से अधिक किसानों को बिना खाद के ही लौटना पड़ा। सचिव राजीव गोयल ने बताया तीन सौ बोरी खाद आई थी। वितरण कर दिया गया है।
