Body of youth missing for three days found in a well

फोटो 28:: राघव सिंह। फाइल फोटो

लवेदी। तीन दिन से लापता युवक का शव रविवार को गांव के पास खेत में बने कुएं में पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


नगला अटा निवासी संदीप सिंह चौहान ने बताया कि उनका छोटा भाई राघव सिंह उर्फ मोनू चौहान 28 अक्तूबर को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इस पर 29 अक्तूबर को लवेदी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार को संदीप बोबी ईंट भट्ठे के पास जनेश के खेत में पहुंचे। वहां कुएं के पास राघव की चप्पल पड़ी मिली।

कुएं में झांककर देखा तो उसका शव पड़ा था। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सीओ रामदबन मौर्य और थानाध्यक्ष गौरव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

राघव की शादी कानपुर देहात के धरमूपुर में हुई थी। उसकी पत्नी सात साल पहले बेटी को लेकर मायके चली गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक करीब 10 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था और आगरा में उसका उपचार चल रहा था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।



Source link